निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर की तैयारियां लगभग पूर्ण – प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह।
रोटरी क्लब द्वारा आगामी 25 जनवरी 2026 को जनपद के बोरसिया फदनपुर स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में आयोजित होनेवाले निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस शिविर के लिए अधिक संख्या में लोगों ने आवेदन किया है | शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 2026 को वाराणसी स्थिति आर.जे. शंकरा ऑय हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल द्वारा लाभार्थियों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा परीक्षण के उपरांत लेंस प्रत्यारोपण के योग्य लाभार्थियों को चिन्हित किया जायेगा | नेत्र परीक्षण के उपरांत सभी लाभार्थियों को वापस घर भेज दिया जायेगा | उन्होंने बताया कि लेंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित लाभार्थियों को पुनः अगले दिन 26 जनवरी 2026 को पुनः प्रातः 10:00 बजे सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज बुलाया जायेगा जहाँ से उन्हें वाहनों के द्वारा वाराणसी स्थिति आर.जे. शंकरा ऑय हॉस्पिटल ले जाया जायेगा | जहाँ उनका कुशल चिकित्सकों के हाथों लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा एवं उसके उपरांत उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जायेगा | उन्होंने बताया कि आवेदन की संख्या निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुँच चुका है | शेष जो भी लाभार्थी बचे हुए हैं उनसे उन्होंने अपील किया कि यथाशीघ्र वह अपना पंजीकरण करा लें | उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं | सभी सक्रिय सदस्यों को उत्तरदायित्व का आवंटन कर कर दिया गया है |
निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि इस शिविर के सम्बन्ध में ग्रामीण अंचल के लगभग सभी ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी वंचित न रहे | उन्होंने बताया कि परीक्षण के लेकर ऑपरेशन तक सभी चरण पूर्णतया निःशुल्क है | लाभार्थी से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा | यहाँ तक कि उनके हॉस्पिटल ले जाने व वापस उन्हें लाने का भी पूरा खर्च संस्था द्वारा वहन किया जायेगा | रोटरी सदस्य होने के नाते मैं व्यक्तिगत इस शिविर के लिए सक्रियतापूर्वक लगा हूँ |
