टौंगा  में चेतक प्रतियोगिता का सफल आयोजन

चंदौली के संतोष पाठक का चेतक अव्वल

गाजीपुर।  जनपद के रेवतीपुर क्षेत्र के टौंगा में शुक्रवार को मां काली स्थान पर चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमानियाँ  विधायक ओमप्रकाश के प्रतिनिधि मन्नू सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विजेता चेतकों को पुरस्कार वितरित किया और उनका हौसला बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बजरंग दल के शिवम चौबे उपस्थित थे। स्वागत अध्यक्ष रुद्रा एसोसिएट के प्रोपराइटर अरविंद उपाध्याय ‘डब्बू’ ने आगंतुकों का स्वागत किया।

माँ काली चैत्र नवरात्रि पूजा समिति, टौंगा के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्वांचल सहित बिहार के घुड़सवारों ने भाग लिया। दो राउंड के इस प्रतियोगिता में चंदौली, म ऊ, बक्सर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्र से चेतकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जल्लदहां के राजेन्द्र सिंह,सेमरा के योगेन्द्र राम, दसवारी के पंकज प्रधान,दिलदारनगर के वंश नारायण पहलवान,भरवलिया के दयाशंकर यादव,रामपुर के नागा पहलवान,अवकल के साधू घुड़सवारों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में हिन्दवाली (चंदौली) के संतोष पाठक का चेतक प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर तिवारीपुर के मंहगू यादव का घोड़ा रहा जबकि अन्नायाईपुर के हवलदार का घोड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सात्वना पुरस्कार नागा पहलवान के घोड़ा को दिया गया। मैच रेफरी रामजी सिंह, राजू राय, पप्पू राय, शिवेन्द्र उपाध्याय उर्फ विजन उपाध्याय व दिनेश राय थे। विजन उपाध्याय ने घुड़सवारों को साफा बांध कर स्वागत किया।। इस मौके पर उधरनपुर, डेढ़गावां, नगसर, अवकल, रेवतीपुर, उतरौली, पकड़ी, गगरन,अवती सहित आसपास के दर्जनों गाँव के ग्रामीणों ने चेतक प्रतियोगिता का लुत्फ लिया।।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में गाँव के सभी बड़े, बुजुर्गों, महिलाओं सहित बच्चों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कमेटी के संयोजक विश्व दीपक उपाध्याय,अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस मोनू उपाध्याय, उपाध्यक्ष द्वय श्याम नारायण ठाकुर, श्यामलाल राम, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, निगरानी समिति के मानद सदस्य दीलिप  उपाध्याय, शोभनाथ यादव, राधेश्याम उपाध्याय, दीपक गुप्ता सहित सोनू यादव, निशांत उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, प्रिंस खरवार का विशेष योगदान रहा।

सचिव प्रदीप उपाध्याय ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts