मंच से उतरकर मंत्री ने किया बुजुर्गो का सम्मान
गाजीपुर-बरेसर- मंगलवार को जनपद में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र कुमार बारी का आगमन हुआ। इस दौरान श्री बारी ने ऊँचाडीह (मुहम्मदाबाद )मे आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित किया, जिसमे भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बारी समाज को एकजुट होने का आह्वान किया तथा मंच से निचे उतर कर बुजुर्गो का मालाफुल पहनाकर व चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में बड़सरा में व्यापारी सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आदर्श व्यापारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद सहित सैकड़ों व्यापारी बंधुओं को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा इसके साथ ही विरनो थाने का औचक निरिक्षण किया गया।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र, अमित दुबे, धनजी वर्मा, शेर सिंह आजाद, शमीम अहमद,पवन कुमार बारी, दालसिंगार बारी .सोनू बारी , पंकज बारी, रामू बारी, रमेश बारी, मुन्ना बारी, मंटू बारी, धनजी बारी, जोगिंदर बारी, अच्छेलाल बारी, शिवचंद बारी, सीटू बारी, रोशन बारी, दीपक हलवाई, प्रवीण बारी, पीयूष बारी, जयप्रकाश बारी, विनोद बारी आदि उपस्थित रहें अंत मे रविकांत बारी ने सभी अगतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया।
