शुभांशु शुक्ला  का स्वागत और अभिनन्दन

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह ग्रुप कैप्टन अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सुद्ध के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह 8:30 बजे शुभांशु शुक्ला अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे। एयरपोर्ट के बाहर सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए अपने हीरो शुभांशु का स्वागत और अभिनंदन कर रहे थे। सोमवार को सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था बावजूद इसके इन बच्चों के जोश में उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिखी। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को पहली बार अपने शहर लखनऊ आए हैं। उनके स्वागत के लिए नगर निगम ने तोरण द्वार सजाए हैं। शाम को मुख्यमंत्री की तरफ से लोक भवन में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके सम्मान में जी-20 चौराहे से रोड शो का आयोजन किया गया। भाजपा महानगर कमेटी ने भी कई स्थानों पर स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैम्पस में एक भव्य परेड होगी, जिसमें छात्र-छात्राएं उन्हें सैल्यूट करेंगे। इसके बाद वे सीएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जहां उनका और उनके माता-पिता का सम्मान किया जाएगा। शुभांशु सीएमएस पहुंच गए हैं। लंच सीएमएस में ही करेंगे। त्रिवेणी नगर वार्ड में सीतापुर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप से उनके निवास होते फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल तक जाने वाली सड़क का नाम ‘शुभांशु शुक्ला मार्ग’ किया गया है। शुभांशु के आगमन से पहले उनके दरवाजे तक की रोड नए सिरे से बना दी है।

शुभांशु शुक्ला एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायु सेना के ग्रुप कैप्टन हैं। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1985 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियाँ:

  • वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।
  • 1984 में राकेश शर्मा के बाद कक्षा की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय हैं।
  • एक्सिओम मिशन 4 के तहत ISS में 18 दिन बिताने के बाद वह धरती पर वापस लौट आए हैं.

शिक्षा और करियर:

  • शुभांशु शुक्ला ने अपनी स्कूली शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ से पूरी की।
  • उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पढ़ाई की और बाद में वायु सेना में शामिल हुए।
  • वह एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं और 2000 घंटे से अधिक समय की उड़ान का अनुभव रखते हैं।

व्यक्तिगत जीवन:

  • शुभांशु शुक्ला की शादी कामना मिश्रा से हुई है, जो एक दंत चिकित्सक हैं।
  • उनके एक पुत्र है।
  • उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला हैं और उनकी माता आशा शुक्ला हैं ।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts