भाजपा नोएडा महानगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित।
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय, सेक्टर–116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के उद्देश्यों एवं उसकी महत्ता से अवगत कराया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत सभी मंडलों में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इसके पश्चात समापन चरण में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष के संदर्भ में पंच परिवर्तन का लक्ष्य रखते हुए कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी के संवर्धन तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने तथा संगठनात्मक क्षमता को और अधिक प्रभावी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यशाला का प्रभावी संचालन अभियान संयोजक श्री उमेश त्यागी ने किया। सह-संयोजक प्रज्ञा पाठक द्वारा वर्ग गीत का उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री जुगराज चौहान ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष बल दिया। कार्यशाला में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन सह संयोजक मल्लिकेश्वर झा ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री विजेंद्र नागर चंदगीराम यादव गणेश जाटव डिंपल आनंद महेश अवाना युद्धवीर चौहान मनीष शर्मा गिरीश कोटनाला धर्मेंद्र गुप्ता विनोद शर्मा अमित त्यागी राजीव त्यागी भूपेश चौधरी मनोज चौहान नरेश शर्मा चमन अवाना घनश्याम यादव रामनिवास यादव ओमबीर अवाना अशोक मिश्रा प्रमोद बहल सुचित्रा पाठक कक्कड़ शारदा चतुर्वेदी अर्पित मिश्रा शिवकुमार राणा बबलू यादव उमेश यादव अजय गौतम गौतम शर्मा दीनबंधु कुशवाहा शशिधर उपाध्याय नीरज चौधरी प्रदीप चौहान मनीष तिवारी सत्यनारायण महावर रामकिशन यादव अर्पित गोयल मोनिका श्रीवास्तव अशोक मीणा दीपाली दीक्षित दीपक शर्मा अमित नागपाल नमिता चौबे शिवमोहन भारद्वाज निधि त्यागी कल्याणी तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
