निर्विरोध चुनी गई 13 सदस्यीय प्रबंधक समिति, जन्मेजय सिंह अध्यक्ष व संजीव बने उपाध्यक्ष।

गाजीपुर। आज मां कामाख्या मंदिर समिति की प्रबंधक समिति के गठन के लिए आयोजित विशेष अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नामांकन वापसी के बाद सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नई कार्यकारिणी आगामी पांच वर्षों तक संस्था के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट बलदाऊ जी श्रीवास्तव द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 19 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान 17 नामांकन वैध पाए गए, जबकि दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके बाद चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिससे शेष सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

निर्वाचित पदाधिकारियों में जन्मेजय सिंह को अध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार सिंह को मंत्री, आशुतोष कुमार सिंह को उपमंत्री, ओम प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार सिंह को ऑडिटर चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रघुनाथ सिंह, शंकर जी सिंह, राजदेव सिंह, शशि कुमार सिंह, सत्येन्द्र यादव, बिपिन बिहारी उपाध्याय और सुनील कुमार शुक्ल निर्वाचित घोषित किए गए।


निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व माँ कामाख्या मंदिर समिति के उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भक्तों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से विगत वर्षों से मंदिर परिसर का सुन्दरीकरण कराया जा रहा है । यह सभी कार्य अध्यक्ष की अनुमति से आगे भी होते रहेंगे । निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संस्था के विकास, पारदर्शी संचालन और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts