भाजपा नोएडा कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का जिला कार्यशाला आयोजित किया गया।
आज भाजपा नोएडा महानगर कार्यालय, सेक्टर-116 में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं और अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य वक्ता श्री वाई.पी. सिंह (अध्यक्ष, यूपी सिडको एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। स्थानीय उत्पादों के उपयोग से हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे बल्कि युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी प्रदान करेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता घटेगी।
भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि
यह अभियान हर नागरिक को ‘वोकल फॉर लोकल’ बनाकर देश को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा। नोएडा जिले का हर कार्यकर्ता इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और इसे जनांदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, प्रमोद बहल, दीनबंधु, गौतम शर्मा, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, गिरीश कोटनाला, राजकुमार झा, प्रज्ञा पाठक, अशोक मिश्रा, बबलू यादव, अर्पित मिश्रा, राम मेहर कौशिक, कल्लू सिंह, मुक्तानंद शर्मा, घनश्याम यादव, मलकेश्वर झा, उमेश पहलवान, राजीव उपाध्याय, अमित नागपाल, इंद्राज खटाना, मोनिका श्रीवास्तव, नेहा, नीतू त्यागी, अरुण चौहान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
