संजीव कुमार सिंह का यू.पी.सी.ए. के गवर्निंग कौंसिल का सदस्य बनाना तय – सूत्र
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यू.पी.सी.ए.) के वार्षिक आम बैठक से पूर्व यू.पी.सी.ए. के 07 पदों पर चुनाव कराया जाना तय किया गया था जिसके नामांकन के लिए गत 17 व 18 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी | अंतिम तिथि तक इन सात में से गवर्निंग कौंसिल के दो पदों के लिए गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह एवं कानपुर के डॉ० संजय कपूर ने अपना नामांकन भरा था | अन्य किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न भरे जाने के कारण उक्त दोनों ही पदों पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है | सूत्रों से पता चला है कि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र के दौरान प्रस्तुत सूचनाओं के सत्यापन के उपरांत चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा 28 अक्टूबर 2025 को कर दी जाएगी |
संजीव कुमार सिंह के निर्विरोध गवर्निंग कौंसिल का सदस्य बनाये जाने की सूचना से जनपद तथा मंडल के साथ-साथ सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है | उनके निर्विरोध चयन होने से यहाँ के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाडियों में उत्साह भर गया है | अथक प्रयास के बाद दूरभाष पर सम्पर्क होने संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन तो उन्होंने भरा है किन्तु इस प्रकार की कोई भी सूचना उनके पास नहीं है | अधिकारिक घोषण होने के बाद ही वस्तुस्थिति से अवगत कराया जायेगा |
