गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में माँ भागीरथी मेडिकल विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच माँ भागीरथी मेडीकल और ए.पी.आर.सी.– ब्लू के बीच खेला गया। मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।

आज के मैच में ए.पी.आर.सी.– ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी.– ब्लू की टीम मैच के 37वें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 95 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी | माँ भागीरथी मेडीकल के तरफ से बृजेश बिन्द ने सर्वाधिक 3 एवं राज्यवर्धन, आदित्य कुशवाहा व सौरभ श्रीवास्तव ने 2-2 तथा अनुपम पाण्डेय ने 1 विकेट लिया | 96 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए माँ भागीरथी मेडीकल की टीम ने कुलदीप के 23 गेंदों पर 44 तथा आदित्य सिंह के नाबाद 26 रनों के बदौलत मैच के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ए.पी.आर.सी.– ब्लू के तरफ से अमनदीप यादव ने एकमात्र विकेट लिया। आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा प्रीतम, मनीष, शौर्या वर्मा ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच यंग स्टार – रेड और मवेरिक्स के बीच खेला जायेगा।
