गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में माँ भागीरथी मेडिकल विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और माँ भागीरथी मेडिकल क्लब के बीच खेला गया। मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।


आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – रेड की टीम ने प्रीतम यादव के 26 तथा कप्तान शिखर सिंह के 22 रनों की बदौलत मैच के 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर 124 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी। माँ भागीरथी मेडिकल क्लब के तरफ से ब्रिजेश बिन्द, आदित्य कुशवाहा  व सौरभ श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 2-2 तथा अनुपम पाण्डेय व राज्यवर्धन ने 1-1 विकेट लिया। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए माँ भागीरथी मेडिकल क्लब की टीम ने कुलदीप के नाबाद 93 रनों के बदौलत मैच के 16वें ओवर के अंतिम गेंद पर 127 रन ही बना कर मैच पाने नाम कर लिया। सीपीसी – रेड के तरफ से गोलू पटेल ने एकमात्र विकेट लिया। आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा सिद्धार्थ, आयुष, मो० अम्मार, सूर्यांश और अभिनव ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच एपीआरसी- ब्लू और मवेरिक्स के बीच खेला जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts