यू.पी.सी.ए. 2026-27 के ट्रायल के लिए अब 2 मार्च तक खिलाडी कर सकेंगे अपना पंजीकरण – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि खिलाडियों के हितों तथा जिला क्रिकेट संघों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2026-27 हेतु ट्रायल पंजीकरण की समयसीमा में विस्तार करते हुए एक बार पुनः पंजीकरण पोर्टल को 28 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक के लिए खोलने का निर्णय लिया है |

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि  यू.पी.सी.ए. द्वारा अंतिम रूप से 03 दिनों के पोर्टल खोला गया है ताकि कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी पंजीकरण से वंचित न रह जाये | यह अंतिम तिथि विस्तार है इसके बाद कोई तिथि विस्तार नहीं होगा | साथ ही होली को देखते हुए अनुमोदन कराने की  अंतिम तिथि 08 मार्च निर्धारित की गई है |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने अंतिम अवसर के रूप में प्रदत्त 03 दिनों की समयावधि को देखते हुए मंडल के समस्त खिलाड़ियों से अपील की कि पूर्वांचल विशेषकर गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले जनपद यथा आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के सभी इच्छुक खिलाडी https://registration.upca.tv/login लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण प्रक्रिया को अंतिम निर्धारित तिथि 02 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लें तथा एक सप्ताह के समय सीमा के अंतर्गत पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण का पुष्टि करा लें ।

पंजीकरण में आने वाले किसी भी असुविधा अथवा ऑनलाइन अथवा नगद भुगतान हेतु खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) अथवा मऊ जनपद में आर्यन सिंह (मो.नं 9151625409) – शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ एवं बलिया में अजित कुमार सिंह (मो० 9616110058) – संतरा सदन, वीर लोरिक स्टेडियम तिराहा, बलिया तथा जनपद देवरिया में त्रिपाठी (मो० नंबर 9839337741) शॉप नंबर 2, काम्प्लेक्स नंबर 4, भुजौली कॉलोनी, पानी टंकी के पास, देवरिया से सम्पर्क कर सकते हैं | होली को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण के उपरांत सभी पंजीकृत खिलाडी चालान पर अंकित निर्धारित शुल्क का भुगतान आगामी 09 मार्च 2026 तक स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मंडल कार्यालय आकर मुहर सहित भुगतान प्राप्ति हस्ताक्षर करा लें | 08 मार्च के उपरांत मंडल की कोई भी जवाबदेही नहीं होगी |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts