आवासीय खेल छात्रावास के लिए पंजीकरण शुरू, 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाएं करा सकते हैं पंजीकरण।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के खेल निदेशालय द्वारा संचलित आवासीय छात्रावास हेतु भिन्न-भिन्न खेलों के लिए के बालक -बालिकाओं का जिला स्तरीय ट्रायल या चयन परिक्षण जनपद गाजीपुर के गोरा बाज़ार स्थित नेहरु स्टेडियम में आगामी 23 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच होगा | उन्होंने बताया क्रिकेट में रूचि रखने वाले सभी बालक जिनकी आयु 01 अप्रैल 2026 को 15 वर्ष के कम हो वह http://khelsathi.in पोर्टल पर हॉस्टल एलाटमेंट विकल्प के अंतर्गत अपना आवेदन शुल्क जमा करते हुए अपना पंजीकरण कर सकते हैं | आवेदन के उपरांत सभी पंजीकृत बच्चे बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित विद्यालय द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ 25 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे से पूर्व नेहरु स्टेडियम में उपस्थित रहे | अन्यथा की स्थिति में प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण्पत्र एवं माता /पिता द्वारा जन्मतिथि से सम्बन्धित नोटरी शपथ पत्र सहित अन्य समस्त प्रमाण-पत्र अवश्य साथ लेकर जाएँ | गाजीपुर के जिला खेल अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर अथवा अधिक जानकारी के लिए बच्चे अथवा उनके अभिभावक जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं | उन्होंने जनपद के सभी 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण कराकर निर्धारित तिथि में प्रातः 10:00 बजे तक ट्रायल के लिए उपस्थित रहे | ट्रायल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन टेबल-टेनिस के लिए बालकों का ट्रायल 23 मार्च तथा बालिकाओं का ट्रायल 24 मार्च को होगा | इसी प्रकार बालकों के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल तीरंदाजी, जुडो, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व हैंडबॉल का ट्रायल 25 मार्च को एवं बालिकाओं के क्रिकेट, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, व हैंडबॉल का ट्रायल 26 मार्च को होगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts