अंडर 19 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच आगामी 15 अप्रैल से – शाश्वत सिंह।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि विगत दिनों सम्पन्न हुए ट्रायल परिक्षण के उपरांत गाजीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल पांच जनपदों यथा गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ तथा देवरिया के अंडर 19 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड, जनपद गाजीपुर में आगामी 15 अप्रैल 2026 से कराया जायेगा जो कि 19 अप्रैल 2026 तक चलेगा | प्रस्तावित कार्यक्रम से अनुसार अंडर 19 वर्ग में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को गाजीपुर बनाम देवरिया, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को गाजीपुर बनाम बलिया, दिनांक 17 अप्रैल 2026 को बलिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को देवरिया बनाम मऊ तथा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को आजमगढ़ बनाम मऊ के बीच खेला जायेगा |
उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों से कहा कि सभी खिलाड़ियों के पास अभ्यास के लिया पर्याप्त समय हैं एवं सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी पूरी रखें | उन्होंने बताया कि अंडर 19 के अंतर जनपदीय ट्रायल मैच से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं | उन्होंने सभी जिलों की टीमों को निर्देशित किया कि सभी टीमें नियत तिथि को पर प्रातः 06:00 बजे से पहले मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि मैच यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जा सके | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ उमेश चन्द्र राय ने चयनित सभी खिलाड़ियों अपील की कि मौसम को देखते हुए अपना अभ्यास करते रहें तथा ट्रायल मैच में अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करें।


इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सहमती प्राप्त हो गयी | मैच के पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे | उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि गाजीपुर के जिलाधिकारी की उपस्थित में समापन मैच कराया जाए |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts