अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का दूसरा मैच गाजीपुर तथा बलिया के बीच सम्पन्न, पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया खिलाडियों का मनोबल।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में कल से शुरू हुए अंडर 19 के इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का दूसरा मैच गाजीपुर तथा बलिया के बीच खेला गया | मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली एवं देर से आनेवाले खिलाडियों को हिदायत दी | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया।



बलिया ने टॉस जीतकर गाजीपुर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम ने 139 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | गाजीपुर के तरफ से हर्ष यादव ने सर्वाधिक 67 रन बनाये | बलिया के तरफ से अमन वर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट तथा अभिषेक विश्वकर्मा ने 3 विकेट लिया | जवाब में उतरी बलिया की टीम 140 रनों के लक्ष्य को पार कर मैच अपने नाम कर लिया | बलिया के स्कोर में प्रशांत तिवारी के नाबाद 50 तथा आरिफ रजा के नाबाद 40 रनों का योगदान रहा | गाजीपुर के तरफ से हार्दिक ने 2 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।


श्रृंखला के दूसरे दिन आज गाजीपुर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा का मैदान पर उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने बुके देकर तथा बी.सी.सी.आई के वरिष्ठ व अनुभवी स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने यू.पी.सी.ए. कैप पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया | उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय से परिचय लेने के बाद सभी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया | इस दौरान उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस ग्राउंड पर यू.पी.सी.ए. का ट्रायल मैच होना गौरव का विषय है | उन्होंने कहा कि यू.पी.सी.ए. के किसी भी आयोजन के लिए उनका यह मैदान हमेशा उपलब्ध रहेगा तथा उनके तरफ से सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जायेगा | उन्होंने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट को खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने जनपद के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास व दिशा-निर्देशन में एक बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड जनपद में उपलब्ध है जो कि खेल की दृष्टि से बेहद ही सराहनीय कार्य है | वर्तमान समय में इस मैदान पर डे-नाईट मैच खेले जाने के लिए फ्लडलाइट की सुविधा उपलब्ध है | उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पत्र के माध्यम से गाजीपुर में अंडर 16 व अंडर 19 के जोनल ट्रायल कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया है क्योंकि अब जनपद में हमारे पास दो क्रिकेट ग्राउंड उपलब्ध है |

बी.सी.सी.आई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के देख-रेख में विगत वर्षों से गाजीपुर में जिस प्रकार के लीग अथवा अन्य मैच कराये जा रहे हैं उसके सकरात्मक परिणाम निकल कर आ रहा है | यहाँ बच्चों के खेल कौशल में आशा के अनुरूप निखार देखने को मिल रहा है |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का मैच बलिया और आजमगढ़ के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts