अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल का चौथे मैच में देवरिया के हाथों मऊ परास्त।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड के मैदान पर अंडर 19 के अंतर जनपद ट्रायल का चौथा मैच देवरिया और मऊ के बीच खेला गया | मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | टॉस प्रातः 07:00 बजे कराकर ठीक 07:30 बजे मैच शुरू किया गया |

मऊ ने टॉस जीतकर देवरिया को पहले बल्लेबाजी करने के आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते देवरिया की टीम आशुतोष के नाबाद 64 और सुन्दरम के 62 रनों की बदौलत निर्धारित 45 ओवर में 263 रन बनायीं | मऊ के तरफ से अभिषेक यादव व दिव्यांशु गुप्ता ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया | जवाब में उतरी मऊ की टीम 39 वें ओवर के पहली गेंद पर 163 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से विनय और अविनाश ने 4-4 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ चयनकर्ता कमलकांत कन्नौजिया, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल मैच में सभी बल्लेबाज खिलाड़ियों को भरपूर समय दिया जा रहा है ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन कर सके | इन्ही ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंडल टीम में शामिल किया जायेगा, जो कि आगामी मंडल स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का अंतिम मैच आजमगढ़ और मऊ के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts