अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रायल के तीसरे मैच में बलिया की अप्रत्याशित जीत।

उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे अंडर 16 के अंतर जनपद ट्रायल का तीसरा मैच बलिया तथा आज़मगढ़ के बीच खेला गया।

मैच के पूर्व बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर एवं यू.पी.सी.ए. अंपायर सतीश पाण्डेय ने साथ मिलकर पिच का मुयायना कर दोनों टीमों के कप्तान को खेल के सभी नियमों के बारे में बताया गया | पिच निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह  ने सभी खिलाडियों की उपस्थिति ली | आज के मैच का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 06:30 बजे था | कल हुए आंधी व बारिस के कारण आज का विलम्ब से शुरू हुआ | रंजन सिंह व उनकी पूरी टीम सुबह से ही पिच सुखाने के लिए प्रयत्नशील रहे | विलम्ब से शुरू होने के कारण आज का मैच 30-30 ओवेरों का कराया गया |
आज के मैच में बलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते बलिया की टीम आनंद यादव के नाबाद 78 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट गवाकर 126 रन बनायीं | आजमगढ़ के तरफ से अक्षत चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में मैदान पर उतरी आजमगढ़ की टीम भी निर्धारित 30 ओवर में शिवम् यादव के 39 व दिव्या प्रकाश गिरी के नाबाद 24 रनों की बदौलत 126 रन बना कर मैच को टाई कर दिया | टाई की स्थिति में सिक्का उछाला गया जिसमें बलिया को विजेता घोषित किया गया | बलिया के तरफ से अब्दुल रहीम ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया | सम्पूर्ण मैच के चयनकर्ता बिजेंद्र सिंह, अंपायर अनुराग राठौर एवं सतीश पाण्डेय सहित स्कोरर अनिरुद्ध प्रकाश सिंह मैदान पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी.टी20 के को-चेयरमैन व गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन में खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करें | इन्ही ट्रायल मैच में किये गये प्रदर्शन के आधार पर मंडल टीम का गठन किया जायेगा | साथ ही उन्होंने बताया कि यू.पी.टी20 का को-चेयरमैन होने के नाते मैं स्वयं भी सभी खिलाडियों का व्यक्तिगत रूप से मूल्यांकन करता रहता हूँ ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह बताया कि कल का चौथा मैच गाजीपुर और बलिया के बीच खेला जायेगा | उन्होंने सभी खिलाड़ियों से निर्देशित किया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी निर्धारित समय प्रातः 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें | आयोजन समित के रंजन सिंह और स्मृति राय ने बताया कि एतिहात के तौर पर मैच समाप्ति के तुरंत बाद पिच को पूरी तरह से कवर कर दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts