आईपीएल फैन पार्क की सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक का सम्मान, यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट 14 जून से – संजीव कुमार सिंह : यू.पी.टी20 गवर्निंग काउंसिल, यू.पी.सी.ए।
गाजीपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यू.पी.टी20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने आज जनपद के पुलिस अधीक्षक से उनके आवास पर मिलकर आईपीएल फैन पार्क के सफल आयोजन के लिए बीसीसीआई के तरफ से स्मृति चिन्ह तथा राजस्थान रॉयल एवं आरसीबी के खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित जर्सी स्मृति स्वरूप भेंट किया | उन्होंने बताया कि बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सीईओ हेमंत अमीन के अथक प्रयास से गाजीपुर जनपद को आईपीएल फैन पार्क के आयोजन के लिए चयनित किया गया जिसके लिए गाजीपुर परिक्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों के तरफ से उन्होंने धन्यवाद दिया | गत 29 मई तथा 31 मई को आयोजित दो दिवसीय आईपीएल फैन पार्क में 37000 से अधिक दर्शकों ने आईपीएल फैन पार्क का आनंद उठाया।

सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयोजित आईपीएल फैन पार्क के इतिहास में 37000 का आंकड़ा सर्वाधिक है जो अपने आप में कीर्तिमान है | स्थानीय स्तर पर उन्होंने जनपद के जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों में कर्मचारी के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से इस ऐतिहासिक आईपीएल फैन पार्क का आयोजन संभव हो सका | इस प्रकार के स्थानीय प्रशासनिक सहयोग के परिणामस्वरुप क्रिकेट से सम्बन्धित और भी आकर्षक आयोजन करने का साहस मिलता है | इसके अतिरिक्त उन्होंने जी.डी.सी.ए. के अध्यक्ष तथा यू.पी.सी.ए. के इंटरनेशनल मैच ऑर्गनाइजिंग कमेटी व चैलेंजर्स ट्राफी कमेटी के सदस्य शाश्वत सिंह व् उनकी पूरी टीम, स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह व स्मृति राय की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इसी क्रम में इस वर्ष तेज गेंदबाज की तलाश करने के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट नाम से अभियान चलने का निर्णय लिया गया है | आईपीएल के सफल आयोजन से अभिभूत होकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट अभियान का श्रीगणेश जनपद गाजीपुर से आगामी 14 जून 2026 से करने का निर्णय लिया है | उन्होंने बताया कि दो दिवसीय यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट शिविर का आयोजन में प्रतिदिन दो सत्र के अनुपालन में कुल चार सत्र का आयोजन किया जायेगा | प्रतिदिन प्रथम सत्र प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगा जिसमें गाजीपुर, बलिया, मऊ एवं आजमगढ़ के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे तथा द्वितीय सत्र दोपहर 03:00 बजे से सायं 06:00 तक चलेगा जिसमें प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के ख़िलाड़ी पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे जिसमें प्रतिभागी खिलाडियों के तेज़ गेंदबाजी, उनके एक्शन, बालिंग की रफ़्तार सहित उनके आचरण का विडियो रिकॉर्डिंग किया जाएगा एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत अनुभवी विडियो विश्लेषक सिनचीन मित्रा के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय टीम द्वारा विशलेषण के उपरांत कुल 35 खिलाडियों का चयन किया जायेगा जिसमे 25 पुरुष तथा 10 महिला खिलाड़ी होंगी |
