यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट टीम का जनपद में आगमन, किया गया ग्राउंड का निरीक्षण।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बेहतरीन गेंदबाज की तलाश हेतु पहली बार चलाये जा रहे अभियान *“यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट”* के तहत स्थानीय जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए मैदान पर आगामी 14 जून 2026 तथा 15 जून 2026 को ट्रायल शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इस शिविर में सात जनपदों यथा गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के गेंदबाज खिलाडी प्रतिभाग करेंगे | इस शिविर के लिए बी.सी.सी.आई के अनुभवी विश्लेषक सीनचन मित्रा के नेतृत्व में यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट की टीम का आज प्रातः जनपद में आगमन हो चूका है।

यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट में अर्पण, शिवम् व ऋत्विक सहित 14 सदस्यों की टीम आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए प्रतिभागी गेंदबाजों का बहुमुखी आंकलन करेगी | शिविर के एक दिन पूर्व आज यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट की पूरी टीम द्वारा जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान का गहन परीक्षण करते हुए सभी तैयारियों का मूल्याङ्कन किया गया | विश्लेषक सीनचन मित्रा ने पिच के निरिक्षण के उपरांत संतोष व्यक्त करते हुए गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित आयोजक मंडल के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि कल शुरू होने वाले UPCA स्पीड हंट शिविर में प्रातः 06:30 बजे से खिलाड़ियों के पंजीकरण का सत्यापन कर उन्हें चेस्ट नंबर का वितरण शुरू कर दिया जायेगा तथा ठीक 08:00 बजे जनपद के पुलिस अधीक्षक के कर-कमलों द्वारा विधिवत उद्घाटन के बाद गेंदबाजों का परीक्षण आरम्भ कर दिया जायेगा | प्रथम सत्र (सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक) में गाजीपुर, बलिया, मऊ तथा आजमगढ़ के खिलाडियों का तथा द्वितीय सत्र (दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक) में जौनपुर, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के खिलाडियों का परीक्षण किया जायेगा | उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाडियों से अपील किया कि समय से ग्राउंड पर उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts