रोटरी क्लब के निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, विनीता सिंह होंगी आगामी सत्र की अध्यक्ष।

कल शाम देवगन सिनेक्स सुहासिनी परिसर स्थित रोटरी क्लब गाजीपुर के कार्यालय में निदेशक मंडल की आकस्मिक बैठक संपन्न हुई | बैठक में आगामी सत्र के अध्यक्षा व सचिव के अतिरिक्त निदेशक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे | बैठक में आगामी सत्र 2026-27 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनीता सिंह व उनकी पूरी टीम आगामी 01 जुलाई से अपना पदभार ग्रहण करेंगी | रोटरी क्लब गाजीपुर के डायरेक्टर क्लब सर्विस रोटेरियन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 72 वर्ष के इतिहास में यह पहला अवसर जब किसी किसी महिला सदस्य को क्लब के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया | आगामी वर्ष में अध्यक्ष व सचिव दोनों ही पदों पर महिला सदस्य है जो कि रोटरी क्लब गाजीपुर का संचालन करेंगी | उन्होंने बताया कि आगामी 5 जुलाई 2026 को होटल नन्द रेजीडेंसी में नए अध्यक्ष व सचिव का पदग्रहण समारोह आयोजित किये जाने की सम्भावना है।


इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्षा रोटेरियन विनीता सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से वह रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब गाजीपुर जुडी है एवं कई बार उन्होंने इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला है | इसके अतिरिक्त वह रोटरी क्लब गाजीपुर में भी सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी है | अपने पुराने अनुभवों तथा अन्य रोटरी सदस्यों के सहयोग एवं साथी महिला सचिव के साथ मिलकर अपने आगामी कार्यकाल में भी पूरी निष्ठां के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करेंगी | उन्होंने बताया कि उनकी अध्यक्षता में रोटरी क्लब अपने पुराने कार्यक्रमों के अतिरिक्त नए परियोजनाओं पर भी कार्य करेगी ताकि समाज के ज़रूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जा सके।

बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्षा रो० विनीता सिंह, नवनिर्वाचित सचिव रो० सुमन सर्राफ, डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० अरबिंद कुमार शर्मा, रो० सैयद जीशान जिया, रो० संतोष कुमार वर्मा, , रो० विनय कुमार सिंह, इनर व्हील अध्यक्षा – मंजू सेठ आदि पदाधिकारी उपस्थित थे |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts