जयंती पर याद किये गये प्रसिद्ध समाजसेवी ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’

पुण्यात्मा चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। प्रसिद्ध समाजसेवी ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ को 01 जुलाई 2026 को जयंती पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यहां आपको बता दें कि लोगों के सुख-दुख में हर वक्त खड़े रहने वाले ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ ने अपना पूरा जीवन निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हुए व्यतीत किया था। उन्होंने अपनी मेहनत और विशेष कार्यशैली के दम पर समाज में एक विशेष पहचान बनाने का कार्य किया था। लेकिन 21 नवंबर 2025 में 76 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ का जन्म उत्तर प्रदेश के भटौला गांव के प्रतिष्ठित जमींदारी परिवार में 01 जुलाई 1949 में स्वर्गीय ‘चौधरी रणबीर सिंह त्यागी’ और ‘श्रीमती प्रकाशवती देवी’ के यहां पर हुआ था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे और वह बेहद ही सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी थे। चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी बचपन से ही लोगों के सुख व दुख में हर वक्त खड़े रहते थे, उन्होंने अपनी विशेष कार्यशैली और मेहनत के दम विशेष पहचान बनाने का कार्य किया था।

इस अवसर पर परिजनों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जयंती पर ‘चौधरी महेंद्र सिंह त्यागी’ को पत्नी राजेन्द्री त्यागी, भाई सुरेंद्र त्यागी, बेटे दीपक कुमार, मनीष कुमार त्यागी, मोहित त्यागी और शशांक त्यागी सहित पुत्रवधू अनुराधा, प्रतिभा, मोनिका पौत्र विनायक, शिवम्, पौत्री सानवी, हिमानी, सारवी, जान्हवी सहित, राजेंद्र सिंह चंदेल एडवोकेट, राजकुमार शर्मा एडवोकेट, राहुल शर्मा एडवोकेट आदि शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts