सैन्य बहुल गहमर में शीघ्र ही शुरू होगा आवासीय प्रशिक्षण – संजीव कुमार सिंह – चेयरमैन राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन।

कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल योजना के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के सेवराई तहसील के सैन्य बहुल गाँव गहमर में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवकों व युवतियों के लिए आवसीय प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जायेगा |

उन्होंने बताया कि उ०प्र० शासन द्वारा 100 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्रदान किया दिया | इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों को निःशुल्क सम्पूर्ण आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी जिसमें उन्हें छात्रावास में रहने-खाने के साथ-साथ खेल-कूद की सुविधा भी शामिल होगी | सभी अभ्यर्थियों को माँ कामाख्या डिग्री कॉलेज में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में चार माह का सिलाई-कढाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा |

प्रशिक्षण के उपरांत सभी योग्य अभ्यर्थियों का प्रमाणीकरण कराया जाएगा | उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 03 माह के इंटर्नशिप पर अन्य शहरों में भेजा जायेगा | इंटर्नशिप के दौरान सभी अभ्यर्थियों को रहने-खाने के साथ-साथ दस से पंद्रह हज़ार रुपये पॉकेट खर्च के रूप में मानदेय भी दिया जायेगा | द्वितीय चरण में अभ्यर्थियों को बड़े-बड़े मशीनों पर कैसे काम किया जाता है ? यह सिखाया जायेगा |
उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप के बाद बच्चे यदि चाहेंगे तो उनका उसी कंपनी में रोज़गार भी उपलब्ध कराया जायेगा अथवा तीन माह के इंटर्नशिप के बाद बच्चे स्वेच्छा पूर्वक किसी अन्य कंपनी में भी कार्य कर बेहतर वेतनमान पर नौकरी कर सकते है |  साथ ही उन्होंने बताया कि सीमित सीट होने के कारण पहले आइये-पहले पाइए के सिद्धांत पर ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा |

उन्होंने जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों के इच्छुक युवक-युवतियों से अपील किया कि समय रहते को गहमर स्थित माँ कामाख्या डिग्री कॉलेज (थाना-स्टेशन रोड) आकर अपना-अपना पंजीकरण अवश्य करा लें | पंजीकरण प्रतिदिन (सोमवार से शनिवार) प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे के मध्य को माँ कामाख्या डिग्री कॉलेज आ सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए 7521003737 अथवा 9598617204 पर सम्पर्क कर सकते हैं |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts