विधायक नोएडा पंकज सिंह ने यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, नियर रायपुर में  निरीक्षण कर राहत सामग्री वितरित की।

विधायक नोएडा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश  पंकज सिंह आज दिनांक 4 सितम्बर 2025 को दोपहर 1:15 बजे यमुना बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, नियर रायपुर में पहुँचकर हालात का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

प्रदेश एवं केंद्र सरकार निरंतर जनता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक राहत पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पंकज सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासनिक टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ-साथ भोजन, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रही हैं।

हिंडन नदी के आसपास के क्षेत्रों में संभावित जलभराव को देखते हुए अनेक शेल्टर होम बनाए गए हैं। चोटपुर, छिजारसी सहित सभी डूब क्षेत्र के गाँवों में सरकार पूरी तरह तैयार है। जनता की सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा और विश्राम आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

उन्होंने आश्वस्त किया कि हर प्रभावित परिवार की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा और पुनर्वास कार्य को त्वरित गति से पूरा किया जाएगा।
वहां पर जिला अध्यक्ष नोएडा महेश चौहान, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, गिरजा सिंह,  प्रदीप चौहान, राजपाल प्रधान, सुधीर चौहान, ओमवीर अवाना, मनीष शर्मा,, गिरीश कोटनाला, राजकुमार झा, चमन अवाना, बबलू यादव भूपेश चौधरी, विपुल शर्मा, अशोक मिश्रा, राजकुमार बंसल, राहुल शर्मा, इंद्राज खटाना, रवि यादव, प्रवेश चौहान, उमेश पहलवान, नीरज चौहान, अमित कुमार, मनोज चौहान, प्रदीप यादव, लोकेश यादव, दुष्यंत चौहान, सुखपाल सिंह, कालूराम,  उप जिलाधिकारी दादरी श्रीमती अनुज नेहरा, एवं नोएडा के प्राधिकरण सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts