भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्ययोजना बैठक संपन्न



भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की जिला कार्यालय, सेक्टर 116 में आज सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्ययोजना बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया है। इसीलिए भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में जनता के साथ मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर भाजपा पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि GST में हाल ही में किए गए सुधार प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का परिणाम हैं। भारत सरकार राष्ट्र को विकसित, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है।

श्री चौहान ने कहा कि नोएडा में हाल ही में ड्रोन फैक्ट्री का उद्घाटन माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा किया गया। यह भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में भारत स्वदेशी फाइटर जेट का निर्माण कर दुनिया में अपनी सामरिक शक्ति का लोहा मनवाएगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत निर्मित आकाश रक्षा कवच ने दुश्मनों को कड़ा जवाब दिया और भारत की बेटियों ने भी विश्व पटल पर अपनी असाधारण शक्ति का परिचय दिया।

बैठक में अभियान संयोजक श्री चंदगीराम यादव ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने का संकल्प लिया। जुगराज चौहान,  अमित त्यागी, पूनम सिंह, गिरिजा सिंह, सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, गौतम शर्मा रामकिशन यादव, शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावर, हर्ष चतुर्वेदी, सुचित्रा कक्कड़, अर्पित मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, प्रमोद बहल, सुरेंद्र चमोली, शारदा चतुर्वेदी, अमरीश त्यागी, उमेश यादव, राहुल शर्मा, प्रसनजीत मित्रा, अरुण चौहान, सहित जिले एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts