भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार सड़क दुर्घटना में घायल।

दुखद समाचार है कि भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कानूनी सलाह मंत्री धर्म चंद्र पोद्दार 30 अगस्त 2025 की दोपहर को मानगो  में बृजवासी मिष्ठान के सामने एक सफेद कार के द्वारा धक्का मारे जाने से स्कूटी समेत फेंका गए।
शरीर में काफी गंभीर चोटें आई है। दाहिने पैर की छोटी अंगुली की हड्डी टूटी है। प्लास्टर हो चुका है। कमर की हड्डी भी क्रैक की है। डॉक्टर ने कंप्लीट बेड रेस्ट लिखा है।


जानकारी के अनुसार श्री पोद्दार अब बिस्तर से नीचे उतरने की स्थिति में नहीं है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।
शुभकामना संदेश भेजने वालों में मुख्य रूप से सात्यकी अशोक सावरकर, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, सुमेर सेठी, मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, आकाश शाह, बिदेह नंदिनी चौधरी, मीना चौधरी, निशा वाणी, राजन शर्मा, आलोक कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, पायल सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मी गुंसाईं, सज्जन खेमका, आर के झुनझुनवाला, जगदीश मूनका एवं अन्य सैंकड़ों लोगों के नाम सम्मिलित हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts