सिंध को आजाद कराने को लेकर भारतीय जन महासभा ने प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा।
सिंध को आजाद कराने की मांग को लेकर भारतीय जन महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से मिल कर प्रधानमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि ‘पंजाब सिंध गुजरात मराठा …..
हमारे राष्ट्रगान की इस पंक्ति में सिंध का उल्लेख है।
यह पंक्ति तभी साकार होगी जब सिंध भारत में मिला लिया जाएगा।
1947 में बंटवारे के समय मुसलमानों को उनकी आबादी के अनुपात से भी कुछ अधिक भूमि पाकिस्तान के रूप में दी गयी। फिर भी बहुत सारे मुसलमान भारत में ही रह गये।
इस प्रकार जो मुसलमान भारत में रह गए, उनके हिस्से की भूमि भी तो पाकिस्तान में चली गई।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि वह भूमि हमें सिंध के रूप में वापस लेनी चाहिए। जिससे हमारे राष्ट्रगान की अधूरी पंक्ति साकार होने के साथ ही न्याय हित में जमीन भी वापस ले सकेंगें।
प्रतिनिधि मंडल में श्री पोद्दार के अलावे शिव शंकर पाल, राम अवतार अग्रवाल, विनय कुमार शर्मा, पी के श्रीवास्तव, अभिषेक बजाज, शिवात्मा तिवारी, पूजा कुमारी, संतोष कुमार गनेड़ीवाला, आदि के नाम सम्मिलित हैं।
