नोनहरा कांड के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय।
गाजीपुर। थाना नोनहरा के अंतर्गत ग्राम सभा रुकुंदीपुर में पुलिस की बर्बरता के शिकार सियाराम उपाध्याय के निधन के बाद उपजे तनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय आज रविवार को मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जानकारी दी। इस आशय की जानकारी श्री राय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सिया राम उपाध्याय निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाक़ात कर पूरे घटना से अवगत कराया एवं उच्च स्तरीय जाँच की माँग की गई। जिसपर माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वर्गीय सिया राम उपाध्याय जी के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया एवं तत्काल प्रभाव से डीजीपी उत्तर प्रदेश को एस.आई.टी. जाँच करने के लिए आदेशित किया।
साथ में गाजीपुर के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी व भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह उपस्थित थे ।
Recent Posts
सच्ची खबर0 Comments
गाजीपुर:देशी तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
संपादक0 Comments
लम्पी स्किन डिजीज से बचाव हेतु पशुपालकों से अपील
संपादक0 Comments
पी.एम. सूर्य घर योजना की जानकारी के लिए 25 को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचें
संपादक0 Comments
परम्परागत कारीगरों को दस लाख तक लोन, अनुदान भी
संपादक0 Comments
मेडिकल रिपोर्ट बना दिया, रजिस्ट्रेशन नम्बर !!!
संपादक0 Comments
यूरिया का बेहतर विकल्प है अमोनियम सल्फेट (भारत NPK 20.5:0:0:23)
संपादक0 Comments
