भाजपा नोएडा महानगर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाजपा प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद राज्यसभा माननीय लक्ष्मीकांत बाजपेई, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए माननीय लक्ष्मीकांत बाजपेई जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जनता जनार्दन के सुख-दुख में खड़ा रहने वाला कार्यकर्ता ही सच्चा कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करना ही एक अच्छे कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने भाजपा के पंच संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “अंत्योदय” के विचार को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन को साकार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय की भावना को आत्मसात करना आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास के समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से ही भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह, लखपति दीदी अभियान, मुफ्त राशन योजना एवं DBT के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि DBT के माध्यम से लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, जिससे डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी गति मिली।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही स्वयं को जनसेवक मानते हुए राष्ट्रसेवा का कार्य प्रारंभ किया। आज देश में भव्य राम मंदिर निर्माण से लेकर स्वच्छ भारत मिशन, मिशन इंद्रधनुष, ई-संजीवनी, टेली परामर्श, सिंचाई योजनाएं, सॉयल हेल्थ कार्ड एवं पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। साथ ही IIT, IIM एवं AIIMS जैसे संस्थानों के विस्तार और प्रत्येक जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी राजा वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कांता कर्दम, नवाब सिंह नागर, बिमला बॉथम, ब्रजेंद्र नागर, सुषमा सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद त्यागी, योगेंद्र चौधरी, जुगराज चौहान, राकेश शर्मा, वी एस चौहान, हर्ष चतुर्वेदी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, महेश अवाना, राजकुमार बंसल, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, घनश्याम शर्मा, प्रमोद बहल, प्रज्ञा शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, मनीष वाल्मीकि, हरिओम जाटव, धर्मेंद्र गुप्ता , नरेश शर्मा गिरिजा सिंह एन पी सिंह पंकज झा रामनिवास यादव उमेश यादव शारदा चतुर्वेदी एहसान खान रवि मिश्रा राजेंद्र अवाना युद्धवीर चौहान राजीव त्यागी भूपेश चौधरी मनीष शर्मा राजकुमार झा अर्पित गोयल सचिन अम्बावत ओम यादव राहुल शर्मा अर्पित मिश्रा शिवांश श्रीवास्तव मोनिका श्रीवास्तव सुनीता शर्मा रचना जैन दीपाली दीक्षित मनोज चौहान प्रदीप चौहान नीरज चौधरी रामकिशन यादव शशिधर उपाध्याय दीनबंधु कुशवाहा सत्यनारायण महावर मल्लिकेश्वर झा गणेश जाटव अजीत पांडे सी पी शर्मा शिव कुमार राणा एस पी चमोली सोनू राणा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts