चैन स्नैचर व लूटेरे को मुठभेड़ के बाद इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

दीपक कुमार त्यागी

इन्दिरापुरम थाने के नवनियुक्त थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने चार्ज लेने के पहले हफ्ते में ही चैन स्नैचर को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार करके अपराधियों को दिया कड़ा संदेश

गाजियाबाद, 07 जून 2026। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम के नव नियुक्त तेजतर्रार थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने चार्ज लेने के पहले हफ्ते में ही एक चैन स्नेचर का हाफ एनकाउंटर करके अपराधियों को कड़ा संदेश दे दिया है, उन्होंने पहले हफ्ते में ही स्पष्ट कर दिया है कि इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र में अगर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया तो अपराधियों की खैर नहीं है।

ट्रांस हिंडन जोन के इन्दिरापुरम थाने की पुलिस टीम के द्वारा एक स्नैचर व लूटेरे अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्कूटी व एक पीली धातु की चेन का टूटा हुआ टुकडा व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस व 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र मे हुई स्नैचिंग व लूट की घटनाओं के अनावरण व अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ की जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल करते हुए व उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन व कुशल पर्यवेक्षण में स्नैचिंग व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु 07 जून 2026 को समय करीब 12.20 बजे थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा 5/6 की पुलिया वैशाली से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर कनावनी पुलिया की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग कर रहे थे, तब ही कनवानी पुलिया की तरफ से एक स्कूटी सवार तेजी से आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम के द्वारा रुकने का इशारा किया गया परन्तु स्कूटी सवार व्यक्ति नही रुका तथा स्कूटी को तेजी से मोड़कर कनावनी पुलिया की तरफ जाने वाले रोड की तरफ भागने लगे, तभी पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस से बचकर भागने की जल्दी व हडबडाहट में स्कूटी फिसलकर रोड़ पर गिर गई, उस व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर खुद को पुलिस के हवाले करने के बजाय अपने पास लिए तमंचे से पुलिस वालों को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिससे पुलिस पार्टी मे शामिल लोग बाल बाल बचे पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे अपने जान माल की सुरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल से सिखाए हुए तरीके से बदमाश की तरफ एक राउण्ड फायर किया जिससे बदमाश कपिल पुत्र अरविंद निवासी गली नंबर 6 चंद बाग थाना दयालपुर दिल्ली मूल निवासी ग्राम अखेपुर थाना सरधना मेरठ के पैर में गोली लगी जिससे बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया, पुलिस टीम के द्वारा बदमाश की जामा तालाशी से उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व एक पीली धातु की चेन का टूटा हुआ टुकडा 01 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-449/2026 धारा 304(2) BNS) व घटना मे प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया।

तेजतर्रार एसीपी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में राह चलते लोगों से महिलाओं से चैन लूटकर दिल्ली में सस्ते दामों में बेचकर पैसे कमा लेता हूँ और उन पैसों को अपने शौक मौज में खर्च कर देता हूँ। 22 मई 2026 को भी मैने थाना इन्दिरापुम क्षेत्र में घटना की थी। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है अभियुक्त कपिल पुत्र अरविंद उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली मे लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के करीब एक दर्जन अभियोग तथा जनपद मेरठ मे एक अभियोग स्नैचिंग का पंजीकृत है। व अन्य अभियोग की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को थाना प्रभारी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts