गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज अंतिम 45वें लीग मैच में सीपीसी – ब्लू 177 रनों से विजयी |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला के अंतर्गत आज अंतिम 45वां मैच सीपीसी-ब्लू और यंग स्टार – बी के बीच खेला गया |
आज के मैच में सीपीसी-ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी-ब्लू की टीम ने विनीत सिंह राजपूत के नाबाद 75 रनों तथा पवन राय के धुआंधार 24 गेंदों पर 62 रन की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की समाप्ति पर मात्र 8 विकेट के नुकसान पर 275 रनों का स्कोर खड़ा किया | यंग स्टार – बी के तरफ से कप्तान रोहित वर्मा, अमित यादव, प्रिंस तथा कृष्णा ने 2-2 विकेट लिया | 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी यंग स्टार – बी की टीम मैच के 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर आकाश के 34 रनों की बदौलत 98 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी-ब्लू के तरफ से कुलदीप ने सर्वाधिक 3 विकेट एवं अजय यादव, विनीत सिंह राजपूत व अंकित दुबे ने 2-2 तथा सचिन ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा शिखर, शौर्या, मनीष और प्रीतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
श्रृंखला का दूसरा नॉक आउट मैच कल सीपीसी-ब्लू और महावीर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जायेगा |
