देवगन सिनेक्स सुहासिनी ने हर्षोल्लास से मनाया देश का 77वां गणतन्त्र दिवस।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के 77वें  गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स के प्रांगण में देवगन सिनेक्स सुहासिनी ने हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस मनाया | इस शुभ अवसर पर सिनेमा स्वामिनी विनीता सिंह के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | ध्वजारोहण के उपरांत देवगन सिनेक्स कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देवगन सिनेक्स सुहासिनी के कर्मचारियों द्वारा जयप्रकाश की अगुवाई में परेड किया गया तथा झंडे को सलामी देते हुए प्रातः 08:15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । इस अवसर पर देवगन सिनेक्स के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के उपेन्द्र यादव द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों व अतिथिगण को मिष्ठान का वितरण किया गया | मिष्ठान वितरण के बाद सभी अतिथियों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई ।


इस अवसर पर सुहासिनी सिनेमा स्वामिनी विनीता सिंह, संजीव कुमार सिंह, वैभव सिंह के अतिरिक्त देवगन सिनेक्स सिनेमा प्रबन्धक सुशील तिवारी, ड्यूटी मेनेजर लक्ष्मण राय व लेखाधिकारी अरुण कुमार रावत सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts