भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न।
भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के अंतर्गत शुक्रवार को गाजीपुर की जिला बैठक ग्राम रेवतीपुर में आयोजित की गई।बैठक में केंद्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं, खाद, बिजली और पानी की समस्याओं, पशुओं से फार्मर रजिस्ट्री, संगठन की सदस्यता, वृक्षारोपण अभियान से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

प्रांत संगठन मंत्री रामचेला जी ने संगठन की रचना के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक गांवों में ग्राम समितियों का गठन करने का आग्रह किया। बैठक के समापन के बाद आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं संचालन जिला मंत्री शिवम् चौबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष जी, प्रांत जैविक प्रमुख श्याम सुन्दर राय जी, जिला युवा प्रमुख संदीप सिंह, जमानियां ब्लॉक अध्यक्ष शिवानंद गिरी, अभय सिंह, विकास उपाध्याय, रोहित जायसवाल, राकेश तिवारी, दिना यादव, रितेश यादव, भोला यादव, बिट्टू यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

