डॉ स्वतंत्र सिंह बने रोटरी सदस्य।


समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब के कार्यों से अभिभूत होकर आज डॉ स्वतंत्र सिंह तथा बीती सिंह ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण किया।

डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह ने रोटरी पिन पहनाकर उन्हें क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने सदस्यता प्रमाणपत्र तथा सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने रोटरी फोर-वे प्रदान कर अधिकारिक रूप से रोटरी क्लब गाजीपुर की सदस्यता प्रदान की । 


डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि लम्बे समय से रोटरी क्लब में शामिल होने की उनकी हार्दिक इच्छा थी, जो कि आज पूरी हुयी है। इसके लिए उन्होंने अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव अरबिंद कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह सहित सभी रोटरी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं आश्वासन दिया कि जनहित के कार्यों में उनका हरसम्भव पूरा सहयोग मिलेगा। रोटरी क्लब में शामिल होने पर सभी रोटरी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts