नोएडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत।
नोएडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत, युवाओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग को पूर्ण करने का आह्वान किया
भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का आज अपने प्रथम पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान नोएडा आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह एवं जोश के साथ भव्य स्वागत किया। डीएनडी से प्रारंभ हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
स्वागत यात्रा के दौरान डॉ. रोहित मिश्रा का विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने डीएनडी, सेक्टर-18 फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-96 तथा भंगेल फ्लाईओवर पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रत्येक स्थान पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं में मुख्यरूप से राम निवास यादव, अनुज शर्मा, विपुल शर्मा, अर्पित गोयल, रिंकू तंवर, कालू पंडित , सचिन बैंसला , साधना शर्मा ने युवाओं के साथ अलग अलग स्थानों में स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि बुलावे नहीं भेजे जाते कभी जंग-ए-स्वाभिमान में,
योद्धा खुद ही चलकर आ जाते हैं युद्ध के मैदान में।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने अपनी कर्मभूमि प्रयागराज का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से सदैव प्रेरणा मिली है। उन्होंने शहीद भगत सिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
डॉ. रोहित मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान व्याप्त कुशासन, भ्रष्टाचार, अराजकता और कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि युवा विकास और सुशासन के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा की नई पहचान दिलाई है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।
स्वागत कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम भाजयुमो सुखविंदर सोम, कार्यक्रम प्रभारी सुश्री अंजली चौहान, प्रदेश मंत्री भाजयुमो अरुण यादव , अमरजीत मिश्रा , अर्पित मिश्रा अमित पांडे सत्यम सिंह तुषार गोयल प्रवीण चौहान गौरव विनय इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रभावशाली परिचय दिया।
