हथौरी में हादसा  : डूबने से युवक की मौत 

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के हथौरी गांव में सोमवार की शाम एक दुखद घटना के चलते कोहराम मच गया। जहां सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों मिली जानकारी अनुसार सेवराई तहसील क्षेत्र के हथौरी गांव में सरस्वती पूजा के लिए मूर्ति रखा गया था जिसे आज विसर्जन के लिए गांव के ही बाहर तालाब में ले जाया गया। जहां कमेटी के कुछ सदस्यों के द्वारा मूर्ति को विसर्जन करने के पूर्व पानी में पांच बार डुबोकर उसे विसर्जित किया गया। इस दौरान गांव के ही ओमप्रकाश यादव (40वर्ष) पुत्र दुखहरण यादव पैर में कीचड़ लगने के कारण पैर धोने के लिए दुबारा पानी मे चले गए, जबकि बाकी सभी लोग बाहर निकल आये। इसी दौरान गहरे पानी मे जाने से ओमप्रकाश डूबने लगे वह खुद को बचाने के लिए तेज तेज हांथ हिलाने लगे थे जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक वह पानी के भीतर चले गए। उन्हें डूबता देख गांव के दो बच्चे उन्हें बचाने के लिए गए तब वह भी डूबने लगे जिससे वह दोनों किसी तरह पानी से बाहर आये। इस दौरान त्रिलोकपुर से आये दो अन्य युवकों ने पानी मे कूदकर ओमप्रकाश को बाहर निकाला और आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया वही मृतक की पत्नी और पुत्र शिवम यादव का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक ओमप्रकाश यादव गुजरात में रहकर प्राइवेट जॉब करते थे और परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे। गहमर कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

इस सम्बंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts