गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में अजंता सैदपुर – बी 150 रनों से विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का यंग स्टार अकादमी और अजंता सैदपुर – बी के बीच खेला गया।
आज के मैच में यंग स्टार अकादमी ने टॉस जीतकर अजंता सैदपुर – बी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता सैदपुर – बी की टीम ने हिमांशु सोनकर के 70 गेंद पर 69 रन तथा समीर यादव के नाबाद 43 रनों की बदौलत मैच के 35 वें ओवर की समाप्ति पर मात्र 6 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया | यंग स्टार अकादमी के तरफ से कप्तान रोहित वर्मा व कृष्णा ने सर्वाधिक 2-2 विकेट तथा प्रिंस ने 1 विकेट लिया | 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी यंग स्टार अकादमी की टीम मैच के 24वें ओवर की समाप्ति पर कप्तान रोहित वर्मा के 36 रनों की बदौलत 105 रन बनाकर आल आउट हो गई | अजंता सैदपुर – बी के तरफ से विवेक यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट एवं कप्तान ऋषि यादव व कालू ने 2-2 तथा विजय यादव, प्रियांशु व मो० फरहान खान ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
कल का मैच यंग स्टार अकादमी और ए.पी.आर.सी. – रेड के बीच खेला जायेगा |
