कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज पवन के छक्कों के सामने पस्त हुई देवरिया की टीम।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में आज गाजीपुर-ए और देवरिया के बीच मैच खेल गया ।

गाजीपुर – ए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर की टीम कप्तान पवन राय के 18 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 36 गेंद पर 142 रनो की शतकीय पारी तथा प्रिंस के 62 रनों के बदौलत 18 वें ओवर की पहली गेंद पर 221 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | देवरिया के तरफ से आशीष चौहान ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा शेखर सहनी ने 3 प्रशांत यादव ने 2 एवं नीरज यादव ने 1 विकेट लिया | 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी देवरिया टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना पाई । देवरिया के तरफ से शेखर साहनी ने सर्वाधिक 89 रन बनाया । ग़ाज़ीपुर- ए के तरफ से अश्विन राय ने सर्वाधिक 3, मो0 आरिफ ने 2 तथा कप्तान पवन राय व विनीत सिंह राजपूत ने 1-1 विकेट लिए । मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए गाज़ीपुर-ए के पवन राय को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया ।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया की श्रृंखला का फाइनल मैच जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और गाजीपुर – ए के बीच 28 फरवरी को खेला जायेगा | आज के मैच में सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, मो० आरिफ, ज्ञानशील त्रिपाठी, संजय राय, रंजन सिंह, के अतिरिक्त बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts