कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 आरम्भ, पहला मैच जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के नाम।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 का शुभारम्भ हुआ |

श्रृंखला का उद्घाटन जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी, रोटरी सदस्य प्रोफेसर डॉ. सानंद सिंह के कर-कमलों द्वारा कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह जी के प्रतिमा को पुष्प-माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया | श्रृंखला का पहला मैच जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन तथा वाराणसी की ओलिंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह ने दोनों टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया| अपने संक्षिप्त वार्ता में डॉ० सिंह ने माँ गंगा के पावन तट पर स्थित एतिहासिक शिक्षण संस्था स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यलय में शिक्षण के साथ-साथ बच्चों के खेल-कूद पर भी ध्यान दिया दिया जाता है | उन्होंने बताया कि जनपद में क्रिकेट के प्रति कार्यरत गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का कार्य बेहद ही प्रशंसनीय है जिसके लिए अध्यक्ष शाश्वत सिंह व उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है | द्वारा आज से शुरू हो रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 के बेहतर आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह तथा उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य व जी.डी.सी.ए. चेयरमैन संजीव कुमार सिंह को जनपद में क्रिकेट के जनक के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास से क्रिकेट निरंतर विकास हो रहा है तथा जनपद सहित पूर्वांचल के बच्चों को बेहतर अवसर मिल रहा है | 


जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन  ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने आकाश सिंह के नाबाद 75 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया | ओलिंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी के तरफ से मार्कंडेय चौरसिया ने सर्वाधिक 2 तथा कप्तान ओम, अंकित यादव, सारंग नाथ त्रिपाठी वत्सल सिंह ने 1-1 विकेट लिया | 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलिंपियन विवेक सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम वत्सल सिंह के 55 व सिद्धांत रघुवंशी के 45 रनों की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई | जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से शशांक यादव व शिवम् यादव ने सर्वाधिक 3-3 तथा विक्रम सिंह, आनंद प्रकाश एवं प्रियांशु राय ने 1-1 विकेट लिया | मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन  के आकाश सिंह को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया | आज के मैच में स्मृति राय और सौरभ ने अंपायर, मो० अम्मार, प्रीतम स्कोरर की भूमिका निभाई |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आज शुरू हुए कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026  आगामी 28 फरवरी तक चलेगा | इस टूर्नामेंट के उपरांत लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी | अगले टूर्नामेंट में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत आनेवाले चरों जनपद गाजीपुर, मऊ, बलिया एवं आज़मगढ़ से दो-दो टीमें भाग लेंगी।

इस अवसर पर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य व जी.डी.सी.ए. चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, ज्ञानशील त्रिपाठी, रंजन सिंह,  स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यलय के प्रोफेसर, शिक्षक सहित बड़ी संख्या में प्रशंसक उपस्थित थे |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts