मातृ शक्ति घर की प्रथम मैनेजर : गुंजन नंदा
गाजीपुर। आज बुद्धवार को रेवतीपुर मंडल के ड़ेढ़गांवा न्याय पंचायत पर स्थानीय ठाकुरबारी स्थित शिवाला पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ सभा की अध्यक्षता कर रहे गाँव के वरिष्ठ नागरिक विनय राय बहुरंगी, त्रिलोकी नाथ उपाध्याय,कृपा शंकर राय व पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती राजमति देवी ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीपक जलाकर किया गया।। समग्र हिन्दू समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए आयोजकों ने राष्ट्र हीत सर्वोपरि के सोच के साथ राष्ट्रीय सम्पत्ति को क्षति न पहुँचाने का आह्वान किया।।
इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता हिन्दू जागरण मंच की राष्ट्रीय कार्यकरणी की सदस्या श्रीमती गुंजन नंदा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे देश की भेषभूषा, भाषा, जीवन स्तर भले ही भिन्न है पर हमारी संस्कृति एक ही है।। हमारी संस्कृति विश्व भर में लोगों का मार्गदर्शन करती है। हिन्दूत्व जोड़ता है। हिन्दूत्व जीवन दर्शन है न कि धर्म। नर सेवा नारायण सेवा, वसुधैवकुटुम्बकम् सहित अनेक उदाहरण है जो हमारी संस्कृति को अग्रणी बनाये हुए है।कर्तव्य पहले, अधिकार बाद में। मातृ शक्ति पर अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान पर चर्चा करते हुए कहा कि घर की पहली मैनेजर घर की महिला ही होती है।। मुख्य वक्ता श्री मती नंदा ने समाज में महिलाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पुरुषों के साथ समाज निर्माण में महत्ती भूमिका होती है।। जब देश के सभी नागरिकों की बात होती है तो उसमें महिला भी शामिल होतीं हैं।। स्वदेशी खेती, पर्यावरण बचाने सहित ग्रामीण जीवन में अपने जड़ो को पहचानने की बात पर जोर दिया।।

इस मौके पर मुख्य रुप सेश्रीनिवास राय, जितेन्द्र जी, प्रभु नारायण राय, विपिन विहारी राय, शशिकांत उपाध्याय, आकाश राय, टौंगा से दीलिप उपाध्याय, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, गोपाल जी उपाध्याय, ठाकूर जी राय , अंजनी राय, कृष्णानंद राय,हरिपाल राय,राजेश राय, सुनील राय, कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा की टीम में केदार उपाध्याय, उदय नारायण राय, विशाल राय शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में नंदनी राय, प्रिया राय व सुहानी राय ने आरती गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन कृपा शंकर राय व अध्यक्षता विनय राय बहुरंगी ने किया। संयोजक हेमंत राय ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।।
