गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 के आज के मैच में मवेरिक्स विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच यंग स्टार – रेड और मवेरिक्स के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं रोहित ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |


आज के मैच में यंग स्टार – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार – रेड की टीम मैच के 33वें  ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 87 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी | मवेरिक्स के तरफ से प्रिंस यादव व यश यादव ने सर्वाधिक 3-3 एवं अमन वर्मा ने 2 तथा प्रशांत राय व अजित कुमार ने 1-1 विकेट लिया | 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मवेरिक्स की टीम ने अजित कुमार के नाबाद 42 व अभिषेक कश्यप के नाबाद 35 रनों के बदौलत मैच के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | यंग स्टार – रेड के तरफ से कप्तान विवेक ने एकमात्र विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा शिखर, तनय, प्रीतम, मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई ।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच सीपीसी – रेड और एपीआरसी – ब्लू के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts