रोटरी की निःशुल्क नेत्र परिक्षण व लेंस प्रत्यर्पण शिविर का पंजीकरण आरम्भ।
स्थानीय सुहासिनीं परिसर के रोटरी सभागार में रोटरी की बैठक संपन्न हुई | बैठक में आगामी 25 जनवरी 2026 को जनपद गाजीपुर के सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, बोरसिया, फदनपुर में आयोजित होनवाले नेत्र जांच परिक्षण शिविर के कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई |
रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब व नेत्र जांच परिक्षण शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष लगाये गए रोटरी दिव्यंगता सहयता शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायता उपकरण प्रदान किया गया | उसी क्रम में इस वर्ष भारत के एक प्रसिद्ध और बड़ा नेत्र चिकित्सालय समूह के तमिलनाडु के विख्यात आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से नेत्र जांच परिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस शिविर में श्री कांची कामाकोटि मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी के कुशल वरिष्ठ व अनुभवी डॉक्टरों के दल द्वारा मरीजों का परिक्षण किया जायेगा | परिक्षण के बाद लेंस प्रत्यर्पण योग्य मरीजों को चिन्हित कर उसी दिन उन्हें बस अथवा कार द्वारा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी भेजा जायेगा जहाँ उनका ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) किया जायेगा | ऑपरेशन के बाद उन्हें अगले दिन पुनः वाहनों से जांच शिविर तक पहुँचाया जायेगा | जहाँ से यह सभी मरीज़ अपने-अपने घरों को जा सकेंगे | उन्होंने बताया कि जांच शिविर से हॉस्पिटल जाने, उनका ऑपरेशन, उनके ठहरने व खाने तथा पुनः जाँच शिविर तक पहुँचाने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया पुर्णतः निःशुल्क रहेगी | उन्होंने आम जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में प्रतिभाग करें।

प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह ने कहा कि हमारा पूरा ध्यान ग्रामीण अंचल की तरफ है जहाँ के निवासी अपने निजी कारणों से आखों का इलाज़ करा पाने में असमर्थ होते है | इस शिविर के सम्बन्ध में हमारी लगभग सभी ग्राम-प्रधानों से बात हो गयी है ताकि अधिक से अधिक की संख्या में ज़रूरतमंदों को इस शिविर से लाभान्वित किया जा सके | इस शिविर के लिए हम व हमारी पूरी टीम तैयार है व सभी अपने-अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठां पूर्वक निर्वहन करेंगे |
रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल तथा सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने अपने संयुक्त वक्तव्य ने बताया कि निःशुल्क नेत्र जांच परिक्षण एवं ऑपरेशन शिविर की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है तथा पहले आइए – पहले पाइए के सिद्धांत पर पंजीकरण आरम्भ हो चुका है | यह पंजीकरण कार्य 15 जनवरी 2026 तक चलेगा | 15 जनवरी 2026 के उपरांत पंजीकरण बंद कर दिया जायेगा एवं किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा | उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी अपने आधारकार्ड की दो फोटोकॉपी तथा वैध मोबाइल नंबर के साथ जनपद के चिन्हित किसी भी पंजीकरण केंद्र पर जा कर पंजीकरण करना होगा | आम जनता की सुविधा को देखते हुए सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, बोरसिया फदनपुर में प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी (मो० नंबर 7800550455), जी.डी.सी.ए. मण्डल कार्यालय, एन.वाई. सुहासिनीं परिसर, रायगंज (रंजन सिंह, मो० नं० – 7839349331 ), ए.बी.एस. फिटनेस सेण्टर, महुआबाग़ (अरबिंद कुमार शर्मा, मो० नं० -9415281025 ), बरबरहना (जीशान जिया, मो० नं० – 9415888624) तथा राजा हुसैन से मोबाइल नंबर 7007201131 पर संपर्क कर सकते हैं |
