हर्षोल्लास के साथ रोटरी व इनर व्हील ने संयुक्त रूप से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब गाजीपुर ने देवगन सिनेक्स तथा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। रोटरी अध्यक्ष तथा रोटरी सचिव के नेतृत्व में जनपद में अलग-अलग स्थानों पर झंडारोहण, झंडा वितरण, रोटरी कालर पिन वितरण सहित भिन्न-भिन्न चौराहों पर गाड़ी स्टीकर बांटकर देश की आज़ादी का जश्न मनाया ।

पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09:00 बजे देवगन सिनेक्स सुहासिनी परिसर में देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स की स्वामिनी व रोटरी अध्यक्ष रो० विनीता सिंह के कर कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | तत्पश्चात रोटरी अध्यक्ष रो० विनीता सिंह के नेतृत्व में रोटरी टीम ने गौरी शंकर शिक्षा निकेतन में राष्ट्रीय झंडा फहराया | इस अवसर पर गौरी शंकर शिक्षा निकेतन के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी के रोटरी क्लब की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह के हाथों होनहार विद्यार्थियों को कैप० स्व० रामरूप सिंह स्मारक, स्व० हीरकली देवी स्मारक, स्व० ठाकुर भागवत प्रसाद सिंह, स्व० कलिका प्रसाद सिंह, स्व० सुहासिनी सिंह, स्व० शांति देवी स्मारक सहायतार्थ नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया |

रो० विनीता सिंह ने बताया कि अपने आदरणीय पूर्वजों के स्मृति में प्रतिवर्ष होनहार विद्यार्थियों को चिन्हित कर यह सहायतार्थ राशि प्रदान की जाती है ताकि उनके शिक्षण में मदद हो सके। कार्यक्रम के अंत में राजेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात रोटरी इंटरनेशनल के समयानुसार प्रातः 11:00 बजे रोटरी क्लब गाजीपुर, इनर व्हील क्लब गाजीपुर के सभी सदस्यों ने मिश्र बाज़ार स्थित ए.वी.एस जिम परिसर में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्षा अध्यक्ष रो० विनीता सिंह, सचिव रो० सुमन सर्राफ, कोषाध्यक्ष रो० राजेश प्रसाद के अतिरिक्त रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० सैयद जीशान जिया, रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० असित सेठ, रो० संजर नासिर, रो० अजय सर्राफ, रो० अनुज कुमार श्रीवास्तव, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० मंजू सेठ, रो० संजय राय, एवं इनर व्हील क्लब के तरफ से अध्यक्षा डॉ० नामिषा जयसवाल, सचिव साक्षी जयसवाल के अतिरिक्त राजश्री सिंह, रूबी संजर, सरिता सेठ, प्रीति रस्तोगी, अनीता, प्राची सिंह, प्रतिभा शर्मा तथा देवगन सिनेक्स के सिनेमा प्रबन्धक सुशील तिवारी, सहायक सिनेमा प्रबन्धक लक्षमण राय, अभिषेक तिवारी, अजय मिश्रा, सुमीत कश्यप, उपेन्द्र यादव, गोलू तिवारी, सौरभ चौबे, ब्रिजेश तिवारी, शशिकांत ठाकुर, सैद अहमद, जय प्रकाश भारती, आनंद यादव, सुखनंदन कुशवाहा, नरेन्द्र प्रजापति, अजय यादव, मधुमिता सिंह, दिव्या कुमारी, अजय कुमार, बब्बन राम, पंकज कुमार, सनोज कुमार, आशा कुमारी सहित राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के रोहित जयसवाल, ज्ञानचन्द्र आदि सदस्य उपस्थित थे |
