रोटरी क्लब गाजीपुर ने लगाया रक्तदान शिविर, डॉक्टर्स डे पर किया गया डॉक्टरों का सम्मान – रो० विनीता सिंह – अध्यक्ष रोटरी क्लब गाजीपुर।

रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिन कल 01 जुलाई को रोटरी क्लब गाजीपुर ने डॉक्टर्स डे व सी.ए. डे के रूप हर्षोल्लास के साथ मनाया | डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा रोटरी ब्लड डोनेशन कैंप के चेयरमैन रो० डॉ. राजेश सिंह के नेतृत्व में सिंह हॉस्पिटल प्रा० लि० ज़मानिया मोड गाजीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 22 यूनिट रक्त दान स्वरुप एकत्र किया गया | रो० डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से एक तरफ जहाँ रक्तदाता के शरीर में नए रक्त का सृजन होता है वही दूसरी तरफ दान किये गए रक्त से दूसरे के जीवन की रक्षा होती है |

रोटरी क्लब की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट 312 की उर्जावान मंडलायुक्त रो० पूनम गुलाटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के रूपरेखा का अनुपालन करते हुए रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा एक तरफ जहाँ डॉक्टर्स-डे तथा सी.ए.-डे मनाया गया | वहीँ दूसरी तरफ तीन नए सदस्यों को रोटरी क्लब में शामिल किया गया |
रोटरी क्लब गाजीपुर में शामिल होने वाले तीन सदस्यों में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबन्धक जी.के. सिंह, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबन्धक विनय शंकर तथा दामिनी कुमारी शामिल है | उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब गाजीपुर द्वारा डॉक्टर्स -डे के अवसर पर चिकित्सा जगत में बेहतरीन कार्य के लिए पांच रोटरी डॉक्टरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया | सम्मानित होने वाले डॉक्टरों की सूची में सिंह लाइफकेयर हॉस्पिटल के निदेशक रो० डॉ. राजेश कुमार सिंह, रो० डॉ. राजेश राय, रो० डॉ. स्वतंत्रत सिंह, रो० डॉ. बीटी सिंह तथा रो० डॉ. जे.एस. राय शामिल हैं | इसके अतिरिक्त 01 जुलाई को सी.ए.-डे के अवसर पर जनपद के अनुभवी सी.ए. रो० सैयद जीशान जिया को सम्मानित किया गया | उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों का सम्मान जनपद के स्थानीय होटल नन्द रेजीडेंसी में आगामी पदग्रहण समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया जायेगा | साथ ही उन्होंने बताया कि पी.एच.एफ की घोषणा आगामी डिस्ट्रिक्ट सेमीनार में किया जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts