02 अगस्त को माँ कामाख्या धाम परिसर में होगा रोटरी क्लब गाजीपुर के वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ – रो० विनीता सिंह – अध्यक्षा रोटरी क्लब, गाजीपुर

समाज सेवा में अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्ष रो० विनीता सिंह ने बताया कि रविवार को संपन्न हुयी साप्ताहिक बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उनकी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से प्रथम चरण में माँ कामाख्या मंदिर धाम, गहमर परिसर में 02 अगस्त से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा | इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे | कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी अजित प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।


उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना भी है | उन्होंने सभी रोटरी सदस्यों सहित मंदिर समिति के सदस्यों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम से एक-एक पौधा लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें | उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम भी है | माँ कामाख्या मंदिर धाम, गहमर परिसर में होनेवाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० आशुतोष कुमार सिंह “चन्दन” के देख रेख में होगा | उनका प्रयास है कि माँ कामाख्या मंदिर धाम में आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा | इसके अतिरिक्त अगले चरण में रो० प्रीती सिंह (ट्री प्लांटेशन चेयरमैन) के नेतृत्व में आगे भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जायेगा।


इस साप्ताहिक बैठक में रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह, सचिव रो० सुमन सर्राफ, डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त रो० सी.पी. चौबे, रो० असित सेठ, रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० विनय कुमार सिंह, रो० अजय सर्राफ, रो० संजर नासिर, रो० सैयद जीशान जिया, रो० अरबिंद शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts