शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब गाजीपुर का सम्मान समारोह: “शिक्षकों के नैतिक मूल्यों को आचरण में उतारें युवा” — विनीता सिंह, अध्यक्ष रोटरी क्लब।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर ने रोटरी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व सराहनीय योगदान के लिए शिवपूजन यादव तथा ओंकार सिंह को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया | इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व बैंक अधिकारी व् शिक्षक रो० बरुन कुमार अग्रवाल को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर की अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने समाज के सभी शिक्षकों, गुरुओं और शिक्षाविदों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त, जागरूक और नैतिक समाज की रचना बिना समर्पित शिक्षकों के संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि रोटरी इंटरनेशनल के मुख्य सेवा-स्तंभों में ‘बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता’ सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। रोटरी परिवार हमेशा से शिक्षा के स्तर को उन्नत करने, ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों के विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने और शिक्षकों के सम्मान व सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहा है। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों और युवाओं से भी आह्वान किया कि वे अपने शिक्षकों के योगदान का आदर करें और उनके द्वारा दिए गए नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारें। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में जब सूचनाएं सहज उपलब्ध हैं, तब भी सही और गलत में अंतर करने का विवेक केवल एक शिक्षक ही दे सकता है।

इस कार्यक्रम में रो० संतोष कुमार वर्मा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रो० विनय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रो० असित सेठ ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० विनीता सिंह, सचिव रो० सुमन सर्राफ के अतिरिक्त रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० असित सेठ, रो० राजेश प्रसाद, रो० अजय सर्राफ, रो० संजर नासिर, रो० विनय कुमार सिंह, रो संतोष कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
