भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिले में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई।
आज 7 नवंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में सामुदायिक केंद्र सेक्टर 52, नोएडा में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिले में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया गया तथा राष्ट्रभक्ति और भारतीय अस्मिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
‘वंदे मातरम्’, जिसका आशय है माँ, मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ, पहली बार 7 नवंबर 1875 को साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने बाद में इसे अपने अमर उपन्यास आनंदमठ (1882) में शामिल किया तथा इसे रवींद्रनाथ टैगोर ने संगीतबद्ध किया। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम, स्वाधीनता की चेतना और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा का शाश्वत स्रोत रहा है।
मुख्य अतिथि श्री अमित वाल्मीकि जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की महान संस्कृति और सभ्यता के ताने-बाने में वंदे मातरम् एक पवित्र सूत्र की तरह जुड़ा है।
इस गीत ने केवल हमें आज़ादी की लड़ाई में प्रेरित नहीं किया, बल्कि आज भी हमें राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए प्रेरित करता है।
भाजपा की सरकार वंदे मातरम् के सम्मान तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को इस गीत के इतिहास और इसके आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराएँ।
जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन सिर्फ एक गीत की वर्षगाँठ नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और राष्ट्रगौरव के उत्थान का दिन है।
वंदे मातरम् वह मंत्र है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन की अनगिनत पीढ़ियों को संघर्ष की ऊर्जा दी।
यह गीत हमें याद दिलाता है कि भारत केवल भूगोल नहीं, बल्कि माँ है, और हम, उसके सपूत, सदैव उसके प्रति समर्पित हैं।
वंदे मातरम् हमारी राष्ट्रीय पहचान और सामूहिक चेतना का शाश्वत प्रतीक है।
हमें केवल इस गीत को गाना ही नहीं, बल्कि इसके संदेश एकता, त्याग और समर्पण को जीना है।
उन्होंने युवाओं को आह्वान किया कि वे इस मूल भावना को अपने जीवन का संकल्प बनाएं और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर भारतवासी के हृदय में वंदे मातरम् की भावना सदैव जीवित रहे, यही हमारी कामना है।
संपूर्ण सभागार वंदे मातरम् के नारों से गुंजायमान हो उठा
कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमला बाथम, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, महेश अवाना, विनोद शर्मा,भूपेश चौधरी, गिरिजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, अर्पित मिश्रा, अशोक सिंह, उमेश त्यागी, अमरीश त्यागी, मनोज, गिरीश कोटनाला, दीनबंधु, शशिधर उपाध्याय, ओमवीर अवाना, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, राजेंद्र अवाना,रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, नरेश शर्मा, एहसान खान, राहुल शर्मा, मनीष तिवारी, दिपाली दीक्षित, उमेश यादव, अरुण चौहान, राजकुमार बंसल, मुक्तानंद प्रधान, घनश्याम यादव, राजीव उपाध्याय, अमित कुमार त्यागी, निधि त्यागी, नमिता चौबे, नरेश शर्मा, आशा पोद्दार, कविता श्रीवास्तव, चरण सिंह यादव, ललित प्रजापति, दिनेश चौहान, अनिल मास्टर, साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपस्थित हुऎ

