घाटी का शेर हुआ शांत

1999 के कारगिल युद्ध में वीरता के लिए महावीर चक्र से सम्मानित पूर्व सेना अधिकारी कर्नल सोनम वांगचुक का शुक्रवार को निधन हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें लद्दाख का गौरवशाली पुत्र बताते हुए कहा कि ऑपरेशन विजय के दौरान उनके वीरतापूर्ण कार्यों ने चुनौतीपूर्ण उच्च-ऊंचाई वाली परिस्थितियों में सेना के जवानों को प्रेरित किया। भारतीय सेना ने पूर्व सैन्य अधिकारी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोकसंतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है। कारगिल युद्ध के हीरो और ‘लद्दाख के शेर’ कर्नल सोनम वांगचुक का 61 की उम्र में लेह में हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को X पर एक पोस्ट में, राजनाथ सिंह ने कर्नल वांगचुक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कर्नल वांगचुक को सेना का एक अत्यंत सम्मानित अधिकारी बताया, जो अपनी वीरता, दृढ़ नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे।

पिछले दिनों सरकार से लगातार सवाल पूछने पर  लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था, जिसे चुनौती देने वाली उनकी पत्नी गीतांजलि की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद करते हुए मामले का निपटारा कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अब इस मामले में आगे सुनवाई की आवश्यकता नहीं रह गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि सोनम वांगचुक पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) 14 मार्च को ही हटा लिया गया था। इसके साथ ही उन्हें रिहा भी कर दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts