यू.पी.सी.ए. 2026-27 के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी, अब 10 फरवरी तक कर सकेंगे पंजीकरण – संजीव कुमार सिंह, सदस्य -गवर्निंग कौंसिल यू.पी. टी20, यू.पी.सी.ए.।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र के अधिकांश बच्चे आगे के पढ़ाई में व्यस्तता के दृष्टिगत तथा समस्त जिला क्रिकेट संघों के अनुरोध के आधार पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण तिथि को अंतिम रूप से 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है | उक्त तिथि के उपरांत पंजीकरण पोर्टल को बंद कर दिया जायेगा | इस अवसर पर गाज़ीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने मंडल के समस्त खिलाड़ियों से अपील की कि पूर्वांचल विशेषकर आजमगढ़, देवरिया, मऊ, बलिया एवं गाजीपुर जनपद के सभी इच्छुक खिलाडी https://registration.upca.tv/login लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण अंतिम निर्धारित तिथि 10 फरवरी 2025 तक पंजीकरण कर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पंजीकरण का पुष्टि करा लें । उन्होंने बताया कि पूर्वांचल सहित गाजीपुर मंडल का कोई भी प्रतिभाशाली ट्रायल से वंचित न रह जाए इस उद्देश्य से पंजीकरण के समयसीमा में वृद्धि की गयी है | अंतिम तिथि को देखते हुए भविष्य में होनेवाली असुविधा से बचने के लिए सभी खिलाडी शुल्क भुगतान की पुष्टि हेतु स्वयं अथवा अपने अभिभावक या प्रतिनिधि द्वारा पंजीकरण स्लिप पर मंडल कार्यालय अथवा जनपद के चिन्हित केन्द्रों पर आकर मुहर सहित भुगतान प्राप्ति हस्ताक्षर करा लें , ताकि ट्रायल के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े | पंजीकरण अथवा चालान जमा करने में हो रहे किसी भी असुविधा की दशा में खिलाडी गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – एन.वाई. सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमा परिसर (एसबीआई एटीएम के बगल में), लाल दरवाजा, गाजीपुर आकर नरेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर – 8112529953) एवं रंजन सिंह (मोबाइल नंबर 7007684929) से सम्पर्क कर सकते हैं |
