रोटरी क्लब ने मोतियाबिंद लाभार्थियों के साथ हर्षोल्लास से मनाया देश का 77वां गणतन्त्र दिवस, 30 लाभार्थियों के पहला जत्थे का लेंस प्रत्यारोपण कल।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रांगण में रोटरी क्लब गाजीपुर ने हर्षोल्लास के साथ गणतन्त्र दिवस मनाया।

इस शुभ अवसर पर प्रातः 10:00 बजे सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के विद्यार्थियों का परेड प्रस्तुत किया गया | इस दौरान रोटरी क्लब के तरफ से अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, डायरेक्टर सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह, रो० विनीता सिंह, रो० डॉ. सानंद सिंह, रो० प्रीती सिंह, रो० सी.पी. चौबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया |

तत्पश्चात रोटरी इंटरनेशनल के समयानुसार रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल और इनर व्हील अध्यक्षा राजश्री सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः 11:00 बजे सत्यदेव हॉस्पिटल पर लाभार्थियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया ।

ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लाभार्थियों तथा अतिथिगण को मिष्ठान का वितरण किया गया | मिस्थान वितरण के उपरांत कल आयोजित हुए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में चिन्हित 30 लाभार्थियों का पहला जत्था को लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी स्थित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के लिए बस द्वारा रवाना किया गया | रवानगी से पूर्व सभी लाभार्थियों को रोटरी क्लब परिवार के द्वारा तिरंगा झंडा देकर तिरंगा पिन लगाया गया।

रोटरी द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी लाभार्थियों का कल आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल में लेंस प्रत्यारोपण कर शाम तक वापस आ जायेंगे।

उनकी पूरी टीम चिन्हित लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए है ताकि किसी भी लाभार्थी को कोई असुविधा न आयें |

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर के को-चेयरमैन रो० डॉ. सानंद सिंह ने बताया कि जो भी लाभार्थी किन्हीं कारणों ने नहीं जा पायें हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है | रोटरी क्लब गाजीपुर के सहयोग से अब वर्ष के 365 दिन आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा उनका इलाज होते रहेगा |

इस अवसर पर रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त रो० सी.पी. चौबे, रो० असित सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० विनीता सिंह, रो० राजेश प्रसाद, रो० संतोष कुमार वर्मा, रो० जीशान जिया, रो० संजर नासिर, रो० अजय सर्राफ, रो० डॉ. सानंद सिंह, रो० सुमन सर्राफ, रो० प्रीती सिंह तथा इनर व्हील के तरफ से अध्यक्षा राजश्री सिंह, मंजू सेठ, साक्षी जयसवाल आदि पदाधिकारियों सहित हॉस्पिटल के डॉक्टर व समस्त नर्सिंग स्टाफ, वार्डबॉय उपस्थित थे ।


