कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 के फाइनल में कल भिड़ेंगी गाजीपुर -ए और जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन की टीम।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय जनपद के पीर नगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर चल रहे कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप 2026 में कल फाइनल मैच खेल जायेगा | उन्होंने बताया कि यू.पी.सी.ए. द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप खेले जा रहे इस श्रृंखला में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था | कल होने वाले फाइनल मैच के दौरान जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी अविनाश कुमार (आई.ए.एस.) मुख्य अतिथि तथा जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ० इराज राजा (आई.पी.एस.) विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे | इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य सिद्धार्थ सिंह व स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व सचिव कविन्द्र नाथ शर्मा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में मौजूद रहेगे |
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि कल का फाइनल मैच  जौनपुर क्रिकेट एसोसिएशन और गाजीपुर-ए के बीच खेला जायेगा | उन्होंने बताया कि मैच के उपरांत सम्मान समरोह का आयोजन किया जायेगा जिसमे खिलाडियों को अतिथिगणों के कर-कमलों से सम्मानित किया जायेगा | श्रृंखला के आयोजक सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह तथा रंजन सिंह ने बताया कि कल के फाइनल मैच के लिए सभी पिच पूरी तरह से तैयार कर ली गई है |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts