भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई।
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती अस्वस्थता के चलते रविवार को अपने मानगो, जमशेदपुर स्थित आवास में मनाई।

एस टाइप आदित्यपुर जमशेदपुर में भी जयंती मनाई गई।
श्री पोद्दार ने बताया कि झांसी की रानी की जयंती हिंदी तिथि के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को उनके वंशज मनाते आ रहे हैं। जयंती मनाने से राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा मिलती हैं।

जयंती मनाने वालों में जमशेदपुर से श्री पोद्दार के अलावे निशा वाणी, मधु सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, विजय कुमार गोयल, डॉ. आर. एस. अग्रवाल, प्रकाश मेहता, राजा घोष, चाचा चौधरी, हेमंत ठाकुर, भगवान झा, आजाद अंकल, सुब्रत रावत, शैलेंद्र जी, प्रभात जी, विनय जी, संजीव कुमार सिंह आदि के नाम सम्मिलित है।
देश के अन्य नौ स्थानों पर भी जयंती मनाई गई। जयंती मनाने वालों में सुखेन मुखोपाध्याय, दीप शेखर सिंहल, कृष्णा कुमार साहा, आकृति कुमारी, पूनम ढलवानी, अंतर्यामी पांडा, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र जांगिड़, सचेंद्र देव गौतम, राकेश कुमार, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, नवीन कुमार, नरेंद्र पुरोहित, लक्ष्मी गुंसाईं, अनीता झालीवाल एवं गौरव शर्मा के नाम शामिल हैं।
